Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Newsletter image

Subscribe to the Newsletter

Join 10k+ people to get notified about new posts, news and tips.

Do not worry we don't spam!

GDPR Compliance

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

केजरीवाल ने किया दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर : नायब सिंह सैनी


नई दिल्ली, 31 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 10 सालों में काम नहीं हुए। अब अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए है। दिल्ली की जनता को पिछले 10 साल से गंदा पानी पीने के लिए केजरीवाल ने मजबूर किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वजीराबाद स्थित यमुना घाट पर हरियाणा से लिए गए यमुना के पानी और दिल्ली से लिए पानी के सैंपल मीडिया को दिखाते हुए कहा कि इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है।

श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि हम यमुना नदी के माध्यम से दिल्ली को स्वच्छ जल देते है लेकिन अपने कुप्रबंधन से दिल्ली की सरकार यमुना को प्रदूषित कर देती है। यमुना का यही पानी हमें फरीदाबाद में मिलता है तो इसकी गुणवत्ता बेहद खराब होती है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा पैदा हो रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की चाल और चरित्र को पहचान लिया है, इसलिए दिल्ली की जनता अब उनका सूपड़ा साफ करेगी। अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में दिल्ली का विकास नहीं किया और ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा पर आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से यमुना में छोडे़ जा रहे पानी को पल्ला घाट पर उन्होंने खुद पीया है। दिल्ली से छोडे़ गए पानी को कोई पी भी नहीं सकता।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने नाले, तालाबों की सफाई, सीवरेज सिस्टम ठीक करने सहित अन्य कार्यों के लिए साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये दिए, जिनका हिसाब किताब नजर नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री का काम जनता को सुविधाएं देने का होता है, परन्तु दिल्ली में तो सुविधाएं नजर ही नहीं आ रही।

झूठ की दुकान पर जल्द लग जाएगा ताला, जनता सब देख रही है: सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में विकास नहीं किया, स्कूलों की व्यवस्था सुधारने, स्वच्छ पानी देने जैसे अनेक वायदे किए थे, जो पूरे नहीं किये, इसलिए झूठ की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ की दुकान पर दिल्ली की जनता पांच फरवरी को ताला लगा देगी

Prev Article
हरियाणा की तरह दिल्ली में भी बंटेगी जलेबी : पंडित मोहन लाल बड़ौली
Next Article
बजट 2025-26 से देश विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Related to this topic:

Comments (0)

Leave a Comment