Shopping cart

Saved articles

You have not yet added any article to your bookmarks!

Browse articles
Newsletter image

Subscribe to the Newsletter

Join 10k+ people to get notified about new posts, news and tips.

Do not worry we don't spam!

GDPR Compliance

We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सबसे अनुशासित पार्टीः मोहन लाल बडौली


भाजपा की स्थानीय मॉडल टाउन के मुल्तान भवन पानीपत में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पूर्व सांसद संजय भाटिया, दिल्ली से भाजपा विधायक चाँद राम, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी अनुशासित पार्टी भी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान भी सबसे अधिक दिया जाता है और भाजपा संगठन चाहता है कि भाजपा के कार्यकर्ता लोक सभा, विधान सभा, नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद और सभी पंचायती राज संस्थाओं में भी चुनाव लड़े और भारी मतों से जीत हासिल करें।यह तभी संभव है जब बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष और बीएलए-2 को साथ लेकर हर बूथ पर जाकर प्रत्येक मतदाता से न केवल संपर्क करें, बल्कि पार्टी व केंद्र व् प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाने का कार्य भी करें।

श्री बड़ौली ने कहा कि पानीपत और करनाल दो ऐसे जिले हैं जिन्होंने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। पिछले एक साल में हुए सभी चुनावों का परिणाम इस बात का प्रमाण है। पानीपत जिला पहले से ही भाजपा का गढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी अब पानीपत को भाजपा का हब बनाना चाहती है, इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस लक्ष्य को प्राप्त करने में और अधिक सहयोग दें।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके विभाजन के बाद भारत में आए वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार,वीर सावरकर, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मंगलसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए अन्त्योदय की भावना से कल्याणकारी नीतियां लागू करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही भारत के सुनहरे भविष्य की नीव रखी जा सकती है, इसलिए भी कार्यकर्ता राष्ट्रवाद और पूरी देश भक्ति की भावना से दिन रात कार्य करें।

इस बैठक में प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, उपाध्यक्ष रोशन लाल माहला, जिला मीडिया प्रभारी ओम दत्त आर्य, सोशल मीडिया प्रमुख रमेश सैन अहरिया , आई टी प्रमुख राहुल राणा , ईश कुमार राणा, प्रेम, दिवान्शु, अनिता चावला, ज्योति प्रमोद कुराड़िया, नवीन भाटिया, संजय त्यागी, राजेश भरद्वाज, रफाकत हसन, ज्योति शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा शर्मा, जिला बूथ समिति अध्यक्ष सुनीता गोयल और महामंत्री सुनील कंसल व सुमित जागमौजू रहें।

Prev Article
स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा विभाजन विभीषिका का इतिहास- नायब सिंह सैनी
Next Article
आपातकाल के 50वें वर्ष को काले अध्याय और संविधान हत्या दिवस के रुप में मनाएगी भाजपा”

Related to this topic:

Comments (0)

Leave a Comment